{"_id":"5f230efc8ebc3e63e035c1d6","slug":"civic-hamirpur-news-knp574184266","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या के समाधान को पहुंची टीम, मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश के कारण पठानपुरा में हुआ था जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या के समाधान को पहुंची टीम, मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश के कारण पठानपुरा में हुआ था जलभराव
विज्ञापन
बिवांर कस्बे के पशुअस्पताल के कक्ष में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। बारिश के कारण नगर के पठानपुरा में जलभराव की समस्या हो गई। इसकी जानकारी होने पर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। नालों के अवरोध हटाने के साथ ही पंपिंग सेट से जलनिकासी की व्यवस्था शुरू कराई।
मंगलवार रात व बुधवार सुबह हुई जोरदार बारिश से नाले उफान मारने लगे। लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। बरसात थमने पर जब पानी उतरा तब लोगों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को जलभराव की समस्या को अमर उजाला ने प्रकाशित किया।
जानकारी होने पर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने पालिका के अधिकारियों को समस्या के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ईओ केके मिश्रा ने नालों की स्थिति देखी। अस्पताल गेट, सिविल जज आवास व जलनिगम के नलकूप परिसर में भरे पानी को पंप से खाली कराया। ईओ केके मिश्रा ने बताया पुराने बने मकान निचाई पर आ गए हैं। जिससे तेज बारिश में नालों का पानी घरों में घुस जाता है।
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय में भरा बारिश का पानी
बिवांर। जर्जर भवन में चल रहे पशु चिकित्सालय में झमाझम बारिश से कमरों में घुटनों तक पानी भर गया है। वहीं छत टपकने से कर्मी परेशान हैं। हमीरपुर-राठ मार्ग पर जीर्ण शीर्ण भवन में पशु चिकित्सालय चल रहा है। यहां मामूली बारिश में भवन की छत टपकने लगती हैं। गुरुवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से भवन के कमरों में घुटनों तक पानी भर गया। वहीं अस्पताल परिसर तालाब में चारों तरफ पानी नजर आने लगा। कर्मियों के बैठने तक कोई जगह न होने पर पड़ोस की दुकानों में जाकर बैठे। यहां तैनात डा. सुनील कुमार ने बताया छह महीने से थाने के सामने नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य के पूरा हो जाने पर नए भवन में पशु चिकित्सालय संचालित होगा। तभी जलभराव से निजात मिलेगी। संवाद