फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

महिला ने आग लगाकर जान दी, बंटवारे के विवाद से थी आहत

Thu, 30 Jul 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
civic
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर के कदौरा गांव में पारिवारिक बंटवारे से आहत महिला ने परिजनों की मौजूदगी में खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला को बचाने में उसका पति भी झुलस गया। इस मामले में महिला के दोनों जेठ के विरुद्ध आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कदौरा निवासी हरदयाल कुशवाहा व उसके भाई राम सहाय व चतुर सिंह के बीच पारिवारिक बंटवारे को लेकर दो दिनों से पंचायत चल रही थी। इस पंचायत में रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। जिस पर हरदयाल के बड़े भाइयों ने उसकी पत्नी गौरा देवी (35) को भला बुरा कह दिया। जिससे वह आहत होकर सीधे अपने कमरे में चली गई और अंदर से कमरा बंद कर आग लगा ली।
विज्ञापन

मृतका के पति हरदयाल ने बताया छत तोड़कर अंदर देखा तो गौरा देवी जल रही थी। आग बुझाने में वह भी झुलस गया है। उसकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से उनके बेटे उमेश (10) विवेक (8) बेटी आरती (6) का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका का मायका छानी गांव में है। दरोगा प्रभु दयाल ने बताया मृतका के पति की तहरीर पर उसके दोनों भाइयों के विरुद्ध आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed