{"_id":"5e0e32078ebc3e879c010fcf","slug":"civic-hamirpur-news-knp535934823","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से वृद्ध और मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से वृद्ध और मासूम की मौत
विज्ञापन
हमीरपुर/मौदहा। ठंड लगने से दिव्यांग वृद्ध की मौत हो गई। वहीं खंडे़ह गांव में बुधवार रात ठंड की चपेट में आकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
बिवांर कस्बा के रजमल निवासी दिव्यांग भगवानदास (70) बुधवार की शाम खाना खाकर सो गया। रात में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसके न जगने पर छोटे भाई रामपाल के देखने पर चारपाई पर मृत मिले। जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक का पुत्र विनोद परिवार के साथ बाहर रहता है। ग्रामीणों व परिजनों ने घटना की सूचना पुत्र को दी है। मृतक के छोटे भाई रामपाल ने बताया कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।
उधर मौदहा के खंड़ेह में ठंड की चपेट में रिंकू का तीन माह का पुत्र सिद्धार्थ आ गया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शाम को भीषण सर्दी झेल रहे लोगों के लिए बारिश कहर बनकर आई है। गुरुवार देर शाम तेज गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब आधा घंटे तक हुई बारिश ने मौसम में ठिठुरन को और भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
उधर, कुरारा में सुबह निकली धूप फिर दोपहर बाद आसमान में बादलों के छाने से किसान परेेशान नजर आए। शाम को अचानक हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों के चेहरों से रौनक गायब हो गई। पडुई गांव के किसान अमित निषाद ने बताया कि गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे मौसम बिगड़ने पर हल्की बारिश व बेर के समान ओले गिरे हैं।