{"_id":"5d6abed08ebc3e015d44aea7","slug":"civic-hamirpur-news-knp510825247","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद आया ट्रांसफार्मर टेस्टिंग में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद आया ट्रांसफार्मर टेस्टिंग में फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। 132 पावर हाउस में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने पर एक सप्ताह बाद लखनऊ से दूसरा आया। शुक्रवार देर शाम टेस्टिंग के दौरान यह नया ट्रांसफार्मर भी दगा दे गया। जिसके बाद शनिवार दिन भर बाहर से आए इंजीनियर उसे बनाने में जुटे रहे।
24 अगस्त को आकाशीय बिजली गिरने से पावर सब स्टेशन में लगा 10 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गया था। जिसके बाद कस्बा सहित करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। विभागीय अधिकारियों ने एक ट्रांसफार्मर से बारी बारी बिजली की आपूर्ति की। जिसके चलते कस्बा वासियों को बमुश्किल 8 से 10 घंटे तक बिजली मिल पा रही है।
बीते दो दिन पहले लखनऊ से 50 लाख की लागत का नया ट्रांसफार्मर पावर हाउस पहुंचा। जिसे शुक्रवार को स्थापित कर शाम के वक्त टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग के वक्त नया ट्रांसफार्मर भी जबाव दे गया। मीटर एसडीओ निरंजन चौधरी ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी है। जिसे सही किया जा रहा है। बताया कि रविवार तक विद्युत आपूर्ति पहले की तरह बहाल कर दी जाएगी।