फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,hording

पालिका क्षेत्र में होर्डिंग्स की भरमार

Sun, 26 Sep 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,hording
हमीरपुर। नगर पालिका क्षेत्र में होर्डिंग्स की भरमार है। शायद ही कोई सड़क और बिजली का खंभा ऐसा हो जहां होडिंग्स न लगी हो। नगर पालिका क्षेत्र में होर्डिंग्स का ठेका हर वर्ष लाखों रुपये का होता है। लेकिन मनमाने तरीके से लगाई जा रही होर्डिंग्स व बैनरों से पूरा शहर पटा हुआ है। वहीं आंधी, बारिश व तूफान से कई बार लोग होर्डिंग्स गिरने से चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

देखा जाए तो होर्डिंग्स लगाने की नियम और शर्तें निर्धारित हैं। ठेकेदार भी कई शर्तों और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं अन्य लोग भी बांस और बल्ली लगाकर बिना किसी अनुमति के मनचाही जगह होर्डिंग्स लगा रहे हैं। यही कारण है शहर में जगह-जगह बांस और बल्ली, बिजली के खंभों पर होर्डिंग्स लगी हुई हैं।
विज्ञापन

जबकि ठेकेदार की ओर से किराए के रूप में इससे कई गुना रुपया प्रतिवर्ष वसूला जाता है। शहर में कितने होडिंग्स लगे हैं, इसे देखने में नगर पालिका के अफसर दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसलिए नगर पालिका को राजस्व की हानि हो रही है। अगर अफसर शहर में लगने वाले होर्डिंग्स का आंकलन कर ठेका उठाएं तो निश्चित ही नगर पालिका को अच्छा राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कितने होर्डिंग्स लगे हैं, इसका पता लगवाएंगे। इससे कितना राजस्व मिलता है। कितने टेंडर पास हुए, इसकी रिपोर्ट मंगाकर जानकारी ली जाएगी। कहा कि अधिकारियों को जल्द ही शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स को हटवाया जाएगा। कहा अभी कर्मचारी शहर की सफाई और दवा के छिड़काव में व्यस्त हैं। -संजीव शाक्य, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed