फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,bussiness man

सराफा व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Mon, 23 Aug 2021 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,bussiness man
हमीरपुर। सराफा एसोसिएशन संघ ने सोमवार को सुभाष बाजार स्थित महावीर मंदिर में बैठक की। जिसमें सर्वसम्मत से व्यापारियों ने हालमार्किंग यूनिक आईडी (एचवीआईडी) लागू करने के खिलाफ शहर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया बैठक में सर्वसम्मति से एचवीआईडी का विरोध किया गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा छोटे दुकानदार। जो कम पढ़े लिखे है, उनका शोषण होगा। उनका व्यापार खत्म हो जाएगा। बैठक के बाद शहर में बैनर लेकर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान तख्तियों पर हम ज्वैलर्स हैं बीआईएस के मुनीम नहीं का स्लोगन लिखा था। जुलूस में महामंत्री संजय गुप्ता, राकेश साहू, अमित कुमार, स्वदेश सचान, सुनील गुप्ता, अली ब्रदर्श, संजय गुप्ता, कलीम अहमद, सुरेंद्र कुमार सोनी, प्रिंस सोनी रहे। राठ संवाद के अनुसार नगर के सराफा व्यापारियों ने शासन की ओर से लागू किए गए हालमार्किंग यूनिक आईडी का विरोध जताया है।
विज्ञापन

इस दौरान पूरा सराफा बाजार बंद रहा। सराफा व्यापारियों ने एचयूआईडी का विरोध करते हुए हॉल मार्किंग का समर्थन किया। व्यापारियों का कहना है कि सरकार की व्यवस्था से व्यापारियों, छोटे दुकानदारों व कारीगरों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उनको अपनी जीविका चलाना मुश्किल होगा। एचयूआईडी वापस न लेने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व बाजार बंदी की चेतावनी दी। इस अवसर पर सराफा संघ के अध्यक्ष हरिशंद्र सराफ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सराफ, महामंत्री अशोक कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सोनी, आडिटर रोहित सोनी आदि पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed