फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ciknpaks spread panic among the people

चिकनपाक्स फैलने से लोगों में दहशत

Sun, 22 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 22 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ciknpaks spread panic among the people
पीड़ित अर्चना। - फोटो : अमर उजाला

बिवांर (हमीरपुर)। स्थानीय बिवांर कस्बे सहित बांधुरखुर्द में चिकन पाक्स का भीषण प्रकोप फैला है। लोगों के शरीर में बड़े बड़े दाने निकले हैं। बीते दो महीने से अब तक सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक टीम तक नहीं भेजी है।  गर्मी की चपेट में आकर लोग खसरे की चपेट में आ रहे हैं। लगभग दो महीने से कस्बा सहित क्षेत्र के बांधुरखुर्द व अन्य गांवों में चिकन पॉक्स फैला है। अकेले कस्बे में ही सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


कस्बा निवासी रमन (28) पुत्र राजेंद्र गुप्ता, मोहिनी (7) पुत्री रामबाबू श्रीवास, सूरज (5) पुत्र रिषीश्रीवास, हनी सिंह (5) व हर्ष (9) पुत्र भृगुराज सिंह, आरती (15) पुत्री रामकिशोर, गीता (50) पत्नी रामकिशोर, शीला (30) व अर्चना (30) पुत्रवधू लक्ष्मीकांत मिश्र व इनके पौत्र  पौत्री अविरल (9) व स्वाती (5), काव्या 7 माह पुत्री संदीप द्विवेदी, बालकृष्ण (15) पुत्र कमलापत व रामकिशोर श्रीवास की 6 माह की नातिन आदि पीड़ित हैं। बांधुर खुर्द में भी रीता (22) पत्नी सुनील, रेखा (25) पत्नी बबलू सिंह व दिव्या (5) पुत्री पप्पू सिंह सहित दर्जनों लोगों के शरीर में बड़े बड़े छाले निकल आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर बीमारी पर आंखें मूंदे बैठा है। कस्बे में न्यू पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने कुछ लोगों को पैरासिटामाल, एंटीबायटिक व एंटीएलर्जिक दवाएं जरूर दी हैं लेकिन रोकथाम के अभी तक कोई उपाय नहीं किए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएस सोनी ने कहा कि उन्हें चिकन पाक्स फैलने की जानकारी नहीं हैं। वह मुख्यालय से स्वास्थ्य टीम भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed