फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   child died due to khasra

खसरे से मासूम की मौत

Tue, 23 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूूराे/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
child died due to khasra

खसरे का प्रकोप फैलने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा है। सोमवार को गल्ला मंडी के पास खसरे से एक मासूम की मौत हो गई। जबकि उसकी दो सगी बहनें इस बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं गोहांड ब्लाक के मसगवां में आधा दर्जन से अधिक बच्चे खसरे की चपेट में हैं।

विज्ञापन


 कस्बे के गल्ला मंडी के पास रहने वाले बारेलाल रैकवार के पुत्र अरुण(6), बेटी आराधना (8) और दीक्षा (4) खसरे की चपेट में आ गए। सोमवार सुबह अरुण की हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक कुछ कर पाते तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया। आराधना और दीक्षा इस बीमारी से जूझ रही हैं।
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डा. एमके वर्मा ने बताया कि बच्चों को खसरा हुआ है। उन्हाेंने बच्चों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वहीं गोहांड प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड  के मसगवां में आधा दर्जन से अधिक बच्चे इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल (5), कुलदीप (7), राजा (9), बलवान (21), कृपेंद्र (20), कुंदन (11), राजेश (18), लकी (7), पिंकी (6), बृजेंद्र (21) आदि खसरे की चपेट में हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हनी ने इसकी सूचना चिकित्सकों को दी। प्रधान ने बताया कि दवा के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। पीएचसी प्रभारी डा.आरपी वर्मा ने बताया अस्पताल आए बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed