फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   CCTV footage hands

हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज

Fri, 30 Oct 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage hands
बुधवार को मुख्यालय में सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ हुई लूटपाट के बाद गुरुवार को पुलिस सख्त नजर आई। दोपहर एसबीआई समेत कई बैंकों की जांच पड़ताल कर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। वहीं, लूटपाट की घटना में पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज हाथ लगे हैं। जिसके जरिए पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के लिए जाल बिछा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि मुख्यालय के कजियाना मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त पूर्ति निरीक्षक मजहरुद्दीन जाफरी बुधवार दोपहर एसबीआई से एक लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। घर के चैनल खोलते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका एक लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया और भाग निकले।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी की, मगर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। इसी के चलते गुरुवार को कोतवाल पीके यादव ने मुख्यालय स्थित एसबीआई समेत कई प्रमुख बैंकों का औचक निरीक्षण किया। एटीएम से पैसा निकाल रहे लोगों को हिदायत दी कि एक ही व्यक्ति एटीएम के अंदर जाकर पैसा निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि एसबीआई व कौशल द्विवेदी के मकान में लगे सीसी कैमरों से महत्वपूर्ण फुटेज पुलिस के हाथ लगे है। जिनकी जांच पड़ताल जारी है। बताया कि सही तस्वीर आने पर तस्वीरों को सार्वजनिक किया जाएगा। जिससे लुटेरों की धरपकड़ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed