{"_id":"41e7272b06bc799c6f356bb9c3f2a48e","slug":"caught-the-driver-received-the-1-35-lac-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर भागा चालक पकड़ा, 1.35 लाख रुपये किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे लेकर भागा चालक पकड़ा, 1.35 लाख रुपये किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कारोबारी के डेढ़ लाख के करीब पैसे लेकर भागे चालक को पुलिस ने
विज्ञापन
ऊना से गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर कारोबारी के
चालक सुरेश कुमार निवासी भैसवान, सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है।
उससे 1.35 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी कार चालक हरियाणा के एक कास्मेटिक व्यापारी की कार चलाता था। 15 अगस्त को कारोबारी भोरंज इलाके में दुकानदारों से पैसे की वसूली के लिए आया। व्यापारियों से मिलने के चलते कार चालक को टाउन भराड़ी स्थित लोनिवि के विश्रामगृह में ठहरने के लिए कहा।
आरोपी कार लेकर विश्रामगृह जाने के बजाय फरार हो गया। आरोपी ने कार को शुक्र खड्ड के पास खड़ा किया और कार के अंदर रखी रकम को लेकर फरार हो गया। व्यापारियों से मिलने के बाद कारोबारी ने जब कार चालक को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आया।
कुछ देर के बाद कारोबारी जब विश्रामगृह में पहुंचा तो कार चालक वहां नहीं पाया गया। इस पर कारोबारी ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस टीम हरियाणा के लिए रवाना हुई।
वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ऊना में ठहरा हुआ है तो उसे गुप्त सूचना के आधार पर ऊना से गिरफ्तार किया गया। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि कार में 1.68 लाख रुपये रखे थे।