फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cable ko leker hungama

केबल बदलने को लेकर ग्रामीणों ने सड़क में जाम लगाया

Sat, 26 Dec 2020 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
cable ko leker hungama
उर्दना गांव में बांदा मार्ग के जाम किए ग्रामीण। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। बिजली की केबल बिछाने के दौरान अक्सर तार टूटने और स्पार्किंग से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मौदहा-बांदा मार्ग पर कटीले झांखर रखकर जाम लगा दिया। जाम के चलते करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उर्दना गांव में एक सप्ताह से नई केबल लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते पुराने जर्जर तारों में स्पार्किंग हो रही है। कई तार टूट चुके हैं। गुरुवार देर रात अचानक स्पार्किंग होने से तार टूट कर गिर गए। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को मौदहा-बांदा मार्ग में कटीले झांखर लगाकर जाम लगा दिया। केबल बदलो, केबल हटाओ के नारे लगा प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक जाम लगने से बिजली विभाग के अधिकारियों ने तेजी से केबल बदलने का काम शुरू कराया।। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि केबल बदलने का काम किया जा रहा है। जिससे बिजली चोरी रोकी जा सके। एक लाइन डाली जा रही है। इधर ग्रामीणों की मांग पर अब दूसरी लाइन भी डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed