फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BLOs reached 16794 voters with counting forms.

Hamirpur News: 16794 वोटरों के पास गणना प्रपत्र लेकर पहुंचे बीएलओ

Thu, 06 Nov 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
BLOs reached 16794 voters with counting forms.
फोटो 06 एचएएमपी 30- मतदाताओं को गणना प्रपत्र सौंपते बीएलओ
विज्ञापन



एक मतदाता को दिए जा रहे दो गणना प्रपत्र, भरने का तरीका भी बता रहे


संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के घर पहुंच रहे है। घर की कुंडी बजाकर उनके हाथ में गणना प्रपत्र सौंप रहे है। इतना ही नहीं उन्हें भरने का तरीका भी बता रहे हैं। अवकाश के बाद अब काम की रफ्तार बढ़ी है। जिले में अभी तक 16794 गणना प्रपत्र वितरित हो सके।
जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) चार नवम्बर से शुरू हुआ है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में बीएलओ को गणना प्रपत्र लेकर 839731 मतदाताओं के पास तक पहुंचना है। अवकाश की वजह से धीमी शुरूआत जरूर हुई, लेकिन अब तेजी दिखाई दे रही है। बूथ लेवल अधिकारियों को गांव क्षेत्र में गणना प्रपत्र भरने का तरीका बताने में समय लग रहा है। अभी तक दो फीसदी वितरण कार्य हुआ है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने बताया कि जिले में दो विधानसभा क्षेत्र है। इसमें हमीरपुर में 457 व राठ में 442 बीएलओ लगाए गए है। दोनों ही क्षेत्रों में में 839731 मतदाता है। हर एक मतदाता को दो गणना प्रपत्र सौंपना है। इसके बाद मतदाता को गणना प्रपत्र की एक प्रति भरकर वापस लौटानी होगी।
विज्ञापन






बीएलओ के पास फार्म 6 व घोषणा पत्र भी मिलेगा
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र बांट रहे बीएलओ के पास फार्म छह और घोषणा पत्र भी मिलेगा। अगर कोई वोट बढ़ना है या फिर किसी मृतक का नाम कटवाना है तो उसके लिए फार्म भरना होगा। इसी के साथ घोषणा पत्र भी भरना होगा। अगर किसी मकान में ताला बंद है तो उसके यहां गणना प्रपत्र गेट से खिसका दिया जाएगा। इसके बाद वहां तीन बार संपर्क करने के लिए बीएलओ जाएंगे। इसके बाद पड़ोसियों और संभ्रात नागरिकों से जानकारी लेकर घोषणा पत्र भरवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठ में विशेष पुनरीक्षण कार्य में जुटे 196 बीएलओ
फोटो 06 एचएएमपी 31- राठ क्षेत्र में गणना प्रपत्र दिखाते मतदाता व बीएलओ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 4 नवंबर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। पुनरीक्षण कार्य में 196 बीएलओ को लगाया गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं के सत्यापन, नए मतदाताओं को जोड़ने व मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित, डुप्लीकेट मतदाताओं का चिन्हीकरण किया जाना है। राठ तहसील में कुल 1 लाख 75 हजार 471 मतदाता पंजीकृत हैं। पुनरीक्षण कार्य के लिए 196 बीएलओ लगाए गए हैं। वहीं 20 सुपरवाईजर व 5 एईआरओ पुनरीक्षण कार्य पर नजर रखेंगे। बीएलओ डोर टू डोर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। बताया कि गणना प्रपत्र दो प्रतियों में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस घर में ताला बंद मिलेगा वहां गणना प्रपत्र घर के अंदर डाला जाएगा। भरा हुआ प्रपत्र प्राप्त करने के लिए बीएलओ कम से कम 3 बार उस घर का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed