फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

हमीरपुरः वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 17 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। गुरुवार देर रात शहर के महिला थाने के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के भटपुरा जलाला गांव निवासी रामबाबू निषाद ने बताया कि उनका पुत्र बृजेश कुमार निषाद (24) अपनी पत्नी साधना के साथ शहर के कालपी चौराहा गौरादेवी निवासी कमलेश निषाद के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह कुरियर सर्विस में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। बताया कि गुरुवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे कुरियर कंपनी से बाइक से घर लौट रहा था।

तभी महिला थाने के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उसने पत्नी को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पत्नी ने अन्य परिजनों की सहायता से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

बृजेश कुमार निषाद की फाइल फोटो।

बृजेश कुमार निषाद की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed