फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike collides with culvert, student dies

अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, बाइक सवार की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with culvert, student dies
बिवांर-गहरौली (हमीरपुर)। कस्बे से उमरी जाने वाले रोड पर राजमाता मंदिर के पास मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पुलिया से जा टकराई। जिससे बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई। युवक की दो माह बाद शादी होनी थी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट मौत की वजह बनी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि गहरौली निवासी योगेंद्र धुरिया (24) अपने साथी विकास (22) के साथ बाइक से उमरी गांव बहन के यहां गए। इसके बाद देर शाम लगभग साढ़े पांच बजे कस्बे में अपनी किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी भरखरी के पास राजमाता मंदिर मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर की पुलिया से जा टकराई। जिससे बाइक चला रहे योगेंद्र (24) की मौके पर ही मौत हो गई और विकास घायल हो गया। बताया दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल विकास को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता मुन्नालाल ने बताया कि उनका बेटा योगेंद्र राठ के कालेज में एमएम में पढ़ता था। बताया कि आगामी 17 मई को शादी तय हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed