{"_id":"6116ad838ebc3ee52564a75e","slug":"ateeq-became-the-chairman-of-the-roadways-personnel-council-hamirpur-news-knp646094980","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक बने रोडवेज कर्मचारी परिषद अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक बने रोडवेज कर्मचारी परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
राठ डिपो में जीत का जश्न मनाते रोडवेज कर्मचारी
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। रोडवेज डिपो में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद इकाई शाखा का चुनाव हुआ। इसमें अतीक उल्ला खां अध्यक्ष, शेर सिंह गौतम शाखा मंत्री और आदिल खां कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
क्षेत्रीय पर्यवेक्षक राजनारायण त्रिपाठी हमीरपुर डिपो और देवेंद्र तिवारी महोबा डिपो की देखरेख में चुनाव हुए। अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य शरीफ अहमद ने की। अध्यक्ष पद के लिए चालक अतीक उल्ला खां ने नामांकन किया। मंत्री पद पर परिचालक शेर सिंह गौतम व सत्येंद्र सिंह ने नामांकन किया। कुछ समय बाद ही सत्येंद्र सिंह ने संगठन की एकता दिखाते हुए अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर चालक आदिल खां ने नामांकन किया। तीनों पदों पर एक एक प्रत्याशी होने पर क्षेत्रीय पर्यवेक्षक ने तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। पूर्व शाखा मंत्री विजय नारायण विश्वकर्मा ने एकजुट होकर संगठन हित में काम करने की बात कही।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुबीन अहमद, इसरार मोहम्मद, मो. नईम, धर्मेंद्र कुमार, फहीम खान, राष्ट्रगौरव, तेज प्रताप, अंसार अहमद, रहीश अहमद, अकील अहमद, शोएब उल्ला, आरिफ उल्ला, महेश तिवारी, महेंद्र सिंह दोहरे, आशुतोष पांडेय भी मौजूद रहे।