फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   atal jayanti banayee gai

प्रत्येक विकासखंड में मनाई गई अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

Sat, 26 Dec 2020 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
atal jayanti banayee gai
हमीरपुर। जिले के सभी विकासखंडों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। गहरौली संवाद के अनुसार विकास खंड मुस्करा में आयोजित अटल जन्मोत्सव पर राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि वह किसानों के साथ सदैव खड़ी रहेंगी। संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, मदन मोहन राजपूत, अभिषेक, एडीओ पंचायत कमल सिंह, विनोद त्रिपाठी, पन्नालाल राजपूत, कुबेर सिंह मौजूद रहे। सरीला संवाद के अनुसार सुशासन दिवस पर विकासखंड परिसर व साधन सहकारी समितियों में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के तहत किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के जानकारी दी गई। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार सदर विधायक युवराज सिंह ने कृषि कानूनों में किए गए बदलाव को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इनके लागू होने से देश में वास्तविक हरित क्रांति आएगी और देश का किसान खुशहाल होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण सुनाया गया। बीडीओ अभिमन्यु सेठ ने विचार व्यक्त किए। कृषि उत्पादन मंडी समिति में अतिरिक्त एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने गोष्ठी को संबोधित किया। मंडल प्रभारी भाजपा नेता रामदेव सिंह, किसान नेता संतोष सिंह ने विचार रखे। मौदहा संवाद के अनुसार प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख मंजू निषाद, अरविंद शर्मा, अजय तिवारी, अनूप सिंह, बीडीओ रत्नेश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

लंच पैकेट न मिलने पर महिला किसानों ने किया हंगामा
राठ। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव पर ब्लाक कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत रहीं। कार्यक्रम में लंच पैकेट न मिलने पर महिलाओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जयंती राजपूत ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए गए किसान कानून किसानों के हित को देखते हुए बनाए गए हैं। विरोधी दल राजनैतिक फायदे के लिए किसानों को गुमराह कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि रामसेवक राजपूत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का लाइव उद्बोधन दिखाने के लिए दो टीवी स्क्रीन लगाए गए। एक स्क्रीन बीच बीच में धोखा दे जाता रहा। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए महिला व पुरुष किसानों को बुलाया गया था। कार्यक्रम के समापन पर बांटे गए लंच पैकेट दर्जनों लोगों को नहीं मिल पाए। लंच पैकेट खत्म होने पर कुछ महिलाओं को बिस्किट बांटे जाने लगे। यह देख भूखी प्यासी बैठीं महिलाओं का आक्रोश भड़क उठा। करीब एक दर्जन महिलाओं ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा होने पर महिलाएं आयोजकों को कोसते हुए चलीं गईं। वहीं मंडी परिसर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोज गुप्ता ने किसानों को कृषि कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में की गोष्ठी
गोहांड। लोधीपुरा न्यूलीबांसा में लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कामता राजपूत ने सरकार के एमएसपी कॅाट्रैक्ट खेती और मंडियों को खत्म करने के इरादे को किसान विरोधी बताया। गोष्ठी में जेएमयू के छात्र डॉ. दिलीप यादव, प्रताप सिंह, नीलम यादव, अनुराग, रोबिन सिंह, जितेंद्र, अवधेश पाल, सुरेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया
भरुआसुमेरपुर। कस्बे में किशनूबाबू शिवहरे महाविद्यालय के सौजन्य से विमर्श विविधा के अंतर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत राजनीतिक प्रतिबद्धता के प्रतीक अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर प्राचार्य डा. भवानीदीन ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि अटल जी अपने आप में राजनीति के क्षेत्र में बेजोड़ थे। इस मौके पर डा. लालता प्रसाद, सुरेश सोनी, अखिलेश सोनी, रामचंद्र साहू, आरती गुप्ता, नेहा यादव, राकेश यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूूूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed