{"_id":"575c514b4f1c1b1f349c7398","slug":"anshan-has-paid-off-got-water-kapsa-villege","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन रंग लाया, कपसा को मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन रंग लाया, कपसा को मिला पानी
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पानी मिलने लगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से जूझ रहे कपसा गांव के ग्रामीणों का अनशन रंग लाया है। शनिवार को जलनिगम ने ग्रामीणों को पानी मुहैया कराया तो ग्रामीणों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
क्षेत्र के रतवा, इचौली, नायकपुरवा, गुसियारी, कपसा गांवों मेें हमेशा पेयजल किल्लत रहती है। भीषण गर्मी में गुसियारी, कपसा व रतवा में टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध कराना शुरू किया गया। लेकिन काम न चलने पर युवाओं ने अनशन शुरू कर दिया। अनशनकारियों के बीच मंगलवार को पहुंचे जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
साथ ही जलनिगम को दो दिन के भीतर समस्या का निदान कर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते कपसा गांव के निकट दो दिन में पानी पहुंच गया। प्रधान जगराम सिंह ने बताया कि गांव के स्टैंड पोस्टों में पानी आ गया है। मगर ऊंचाई वालों स्थानों पर अभी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
जल निगम के अवर अभियंता रामरतन ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव में आपूर्ति शुरू करा दी गई है। बताया कि रविवार तक ग्रामीण इस पानी का इस्तेमाल पीने में न करें। रविवार दोपहर बाद तक पानी योग्य हो जाएगा। बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों पर भी कल तक पानी पहुंच जाएगा।