{"_id":"579a50fa4f1c1bea2021e447","slug":"anna-agreed-not-leave-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों को अन्ना न छोड़ने पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों को अन्ना न छोड़ने पर सहमति
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जानवरों का झुंड
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्ना मवेशियों से निजात पाने के लिए सुमेरपुर विकासखंड के पौथिया गांव में प्रधान की अगुवाई में पशुपालकों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पशुपालक मवेशियों को अन्ना नहीं छोड़ेंगे। यदि कोई छोड़ता है तो सामूहिक रूप से ऐसे पशुपालक के खिलाफ थाने में सूचना देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
पौथिया गांव के प्रधान आनंद अशोक सचान की अगुवाई में गुरुवार को सब्जी मंडी स्थल में पशुपालकों की बैठक में कहा गया कि अन्ना मवेशियों से छुटकारा पाने के लिए खुद आगे आकर पहल करनी होगी। तभी खेतों में खड़ी फसलें अन्ना मवेशियों से बच सकेंगी। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि लोग अपने मवेशियों को बांध कर रखेंगे।
विज्ञापन
जो पशुपालक समझाने के बाद भी नहीं मानेगा तो सभी लोग सामूहिक रूप से पुलिस में शिकायत करेंगे। इसके साथ ही अन्ना छोड़ने वाले पशुपालकों की निगरानी के लिए भी एक समिति भी बनाने का प्रस्ताव आया।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि यह अभियान अगर उनके गांव में सफल हो जाता है तो इसे अगल-बगल के गांवों के लोगों को समझाकर मवेशियों को अन्ना न करने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवप्रकाश, संजय सैनी, नितिन सचान, परशुराम, अरविंद सिंह, बृजेश, रामकरण, अधीर सचान, जगमोहन, रामपाल यादव, छोटे, अभय सिंह, सभाजीत, विंदाप्रसाद, रामसेवक, संतोष परिहार, कल्लू परिहार, योगेंद्र सचान, जयराम, पीयूष, सुशील, बसंतलाल आदि मौजूद थे।