फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Allegations of rigging in construction works, complaint lodged on CM portal

Hamirpur News: निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप, सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

Sat, 07 Mar 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in construction works, complaint lodged on CM portal
मौदहा (हमीरपुर)। नगर पालिका में फैला भृष्टाचार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इन दिनों नगर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में भारी धांधली देखने को मिल रही है। सरकारी धन को पलीता लगाने में जिम्मेदार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर घटिया निर्माण कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि नगर पालिका द्वारा नगर में सड़क, नालियां सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन इनमें मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप लग रहे हैं। कई स्थानों पर घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने से निर्माण कार्य कुछ ही समय बाद खराब होने लगे हैं। इससे नगरवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी कर केवल कागजों में ही विकास कार्य पूरे दिखाए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नगरवासियों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी धन के दुरुप्रयोग पर रोक लग सके और नगर में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हो सकें।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक में लाला जी के घर से मस्जिद तक कराए जा रहे सीसी नाली निर्माण को लेकर लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और ठेकेदार की मनमानी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण में कच्ची और घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जो देखने में ही निम्न स्तर की प्रतीत होती हैं। साथ ही नाली को सीधा बनाने के बजाय लहरियादार तरीके से बनाकर बजट को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में हमीद, इदरीश, कल्लू वर्मा आदि लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, कपसा मार्ग पर पेट्रोल पंप से छिमौली तिराहा तक चल रहे निर्माण कार्य में भी मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप है। लोगों का कहना है कि निर्माण में मानक के विपरीत डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, नगर के मलीकुंआ चौराहा से डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर बन रहे नाले में भी भारी धांधली और ठेकेदारों की मनमानी की शिकायत सामने आई है। इसके अलावा सिचौली पुरवा में हाईवे से सिचौली गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले के निर्माण में भी मानक विहीन कार्य किए जाने से लोगों में आक्रोश है।
--------------


पालिका प्रशासन काम के हिसाब से लेता अलग से कमीशन

नाम न छापने की शर्त पर एक ठेकेदार ने बताया कि विभाग में पहले से लगभग 33 प्रतिशत तक कमीशन का चलन रहा है, जबकि वर्तमान कार्यकाल में पालिका प्रशासन द्वारा काम के हिसाब से अलग से कमीशन लिया जाता है।

--------------


इस मामले में कुछ भी बताने को बाध्य नहीं

अवर अभियंता आदित्य कुमार ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि वह इस विषय में कुछ बताने के लिए बाध्य नहीं हैं। ऐसे में जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी ही कुछ कहने से कतरा रहे हैं तो निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी कौन लेगा।
------------


नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जांच की जाएगी। यदि मानक के विपरीत कार्य मिले तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
- करनवीर सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed