फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   All India Institute of Medical Sciences should be established in Mahoba of Bundelkhand.

Hamirpur News: बुंदेलखंड के महोबा में स्थापित हो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

Thu, 05 Feb 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
All India Institute of Medical Sciences should be established in Mahoba of Bundelkhand.
फोटो04एचएएमपी 23- राज्यसभा में मांग रखते राज्यसभा सांसद।
हमीरपुर। राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद ने बुधवार को महोबा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित करने की मांग की है। कहा कि भौगोलिक दृष्टि से महोबा बुंदेलखंड का केंद्र बिन्दु है। यहां सात आठ जिलों के मरीजों को गंभीर हालत में 250 से 300 किलोमीटर दूर कानपुर, झांसी, लखनऊ ले जाना पड़ता है। लंबी दूरी और रास्ते में समुचित उपचार न मिल पाने के कारण कई मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

सदन में मांग करते हुए राज्य सभा सांसद ने कहा कि महोबा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना होगी तो महोबा के साथ-साथ हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, जालौन तथा मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों की लगभग दो करोड़ से अधिक की बड़ी आबादी को सीधे लाभ मिलेगा। कहा कि झांसी मेडिकल कॉलेज पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है जो कम होगा और चिकित्सा व्यवस्था का संतुलित विकेंद्रीकरण हो सकेगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान केवल अस्पताल नहीं, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, शोध और सुपर-स्पेशियलिटी उपचार का समग्र केंद्र होता है। इसकी स्थापना से बुंदेलखंड के युवाओं को मेडिकल शिक्षा के अवसर मिलेंगे, रोजगार बढ़ेगा और क्षेत्र का समग्र विकास तेज होगा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत महोबा जनपद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना है कि यह कदम बुंदेलखंड के लाखों परिवारों के लिए जीवन रेखा साबित होगा और क्षेत्रीय स्वास्थ्य असमानता को दूर करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय होगा। विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा। राज्य सभा सांसद की ओर से की गई मांग पर सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, चेयरमैन कुलदीप निषाद, गणेश यादव, संत विलास, जितेंद्र सिंह, रमाकांत समेत अन्य ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed