फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   AE and JE pay off on electricity

बिजली गुल रहने पर एई व जेई का वेतन रोका

Mon, 10 Apr 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
AE and JE pay off on electricity
कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की बैठक लेते जिलाधिकारी। - फोटो : Amar ujala

जिलाधिकारी विशाखजी ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी अपनी कार्यपद्धति में सुधार लाएं। विभागों की प्रगति रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को दें। समीक्षा में राठ एसडीओ व जेई का वेतन रोकने व सपरार प्रखंड के अभियंता को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


पेयजल योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जलनिगम के अधिशाषी अभियंता से नए व रीबोर हैंडपंपों को लगाने संबंधी सही जानकारी न देने पर नाराजगी जताई। कहा कि हैंडपंप और पाइप लाइनों की स्थित सही नहीं है। शिकायतें मिल रही हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल की कार्य योजना बनाकर बुकलेट प्रस्तुत करें। सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह से कहा कि मंगलवार तक रिपोर्ट न देने पर चार्ज सहायक अभियंता को दे दें।
विज्ञापन


साथ ही कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को पत्र लिखें। डीएम ने सभी विकासखंड अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि क्षेत्रों के खराब हैंडपंपों की सूची बनाकर 20 अप्रैल तक डीडीओ को दें। डीएम ने कार्यदाई संस्थाओं के अभियंताओं से कहा कि कार्य मानक व गुणवत्तापरक कराएं। लापरवाही पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विद्युत विभाग की समीक्षा में ग्रामीण विद्युतीकरण की प्रगति सही न पाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि कार्यदाई संस्था एजेंसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए एमडी विद्युत को पत्र भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठ क्षेत्र में बिजली न आने का संज्ञान लेते हुए डीएम ने सहायक अभियंता और अवर अभियंता का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सपरार प्रखंड के कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर भी भुगतान कर देने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। बैठक में सीडीओ, डीडीओ हरिश्चंद्र व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed