फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Advocate convicted of molesting a female judge gets four years imprisonment

Hamirpur News: महिला जज से छेड़खानी के दोषी अधिवक्ता को चार वर्ष का कारावास

Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Advocate convicted of molesting a female judge gets four years imprisonment
हमीरपुर। जिले में तैनात रहीं एक महिला जज से छेड़छाड़ के दोषी अधिवक्ता को अदालत ने चार वर्ष का कारावास व साढ़े चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। फैसला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

वादी पक्ष के अधिवक्ता प्राणेश सिंह व अभियोजन अधिकारी पवन बाजपेयी ने बताया कि जिले में तैनात रही एक महिला जज ने 19 अगस्त 2022 को सदर कोतवाली में अधिवक्ता मोहम्मद हारून के खिलाफ छेड़खानी, भद्दे इशारे करने व पीछा करने का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि मोहम्मद हारून ने 18 से 24 जुलाई 2022 तक न्यायालय कक्ष से निकलने के दौरान दो बार अभद्रता की। वहीं कोर्ट में घंटों बैठकर परेशान करता रह। 25 जुलाई की शाम यमुना पाथ-वे पर टहलने के दौरान उसने अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

बताया कि चेतावनी के बाद भी वह मिलने पर गलत इशारे करता और उनका पीछा करता साथ ही उनसे संपर्क करने की कोशिश करता रहा। मामले में पुलिस ने छेड़खानी, भद्दे इशारे करने, पीछा करने व लज्जा का अनादर करने को अपशब्द बोलने का मुकदमा दर्ज किया गया। जिस पर सुनवाई करते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन आयुषी चतुर्वेदी ने उक्त सभी आरोपों में मोहम्मद हारून को दोषी माना। लेकिन तीन वर्ष अधिक सजा होने के कारण धारा 325 के तहत पत्रावली सीजेएम को भेज दी। जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार शासन ने दोषी को चार वर्ष का कारावास व साढ़े चार हजार रुपये का जुर्माना सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed