फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Advocate commits suicide by hanging himself in his rented room

Hamirpur News: अधिवक्ता ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दी

Sat, 07 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Advocate commits suicide by hanging himself in his rented room
फोटो 06 एचएएमपी 42- मृतक की फाइल फोटो। परिजन
हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे एक अधिवक्ता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, इसमें एक महिला के नाम का जिक्र करते हुए 11 साल के रिश्ते में धोखा मिलने की बात लिखी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी देवी प्रसाद यादव (33) पुत्र जयकरण शहर के अमन शहीद इलाके में गोपाल स्वीट हाउस के पास राधेश्याम पाल के मकान में पिछले करीब आठ-नौ महीने से किराए पर रह रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे एक परिचित ने कमरे में झांककर देखा तो वह पंखे से नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटके मिले।
विज्ञापन




सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अविवाहित बताए जा रहे हैं और हाल ही में उनकी शादी तय होने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




सुसाइड नोट



पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें एक महिला का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि 11 साल के रिश्ते में धोखा मिलने के कारण वह यह कदम उठा रहा है। नोट में मृतक ने अपने भाई और मां से माफी मांगते हुए दोस्तों का धन्यवाद भी किया है।

फोटो 06 एचएएमपी 42- मृतक की फाइल फोटो।    परिजन

फोटो 06 एचएएमपी 42- मृतक की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed