{"_id":"61d0a7c2d79f19088358dc01","slug":"action-hamirpur-news-knp6729964196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएनवी कालेज के प्रवक्ता सुघर सिंह निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएनवी कालेज के प्रवक्ता सुघर सिंह निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बीएनवी इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य नरेशचंद्र आर्य पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर गिरफ्तार कराने वाले प्रवक्ता सुघर सिंह को प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया है। सुदर्शन सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है।
प्रबंधक डॉ.उमाकांत सिंह ने कहा कि प्रवक्ता सुघर सिंह ने प्रभारी प्रधानाचार्य पर रिश्वत मांगने का फर्जी आरोप लगाकर 28 दिसंबर को प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कराया। उनके इस कार्य से विद्यालय की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विरोधी क्रियाकलापों व संस्थान के प्रति षडयंत्र रचने पर प्रबंध समिति की बैठक में उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
उधर प्रभारी प्रधानाचार्य नरेशचंद्र के कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद रिक्त पद पर प्रबंधक डॉ उमाकांत सिंह ने गणित के वरिष्ठ प्रवक्ता सुदर्शन सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यभार ग्रहण कर लिया।