{"_id":"1073a8c8862512530e37cf5c7168f377","slug":"accident-one-person-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से टकराकर खड्ड में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से टकराकर खड्ड में गिरी कार, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन(हमीरपुर)।
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। अंब-नादौन मार्ग पर स्थित कूहना में वीरवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर खैरन खड्ड में गिर गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक कार पंजाब के कपूरथला से मंडी जा रही थी। इसमें गुरपेंद्र पाल (30) पुत्र अजीत सिंह निवासी शाहकोट (जालंधर) तीन अन्य के साथ सवार था। कूहना के निकट कार मोड़ काटते समय खड्ड में जा गिरी। कार चालक गुरपेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार में सवार हरप्रीत सिंह (21) पुत्र हरचरण सिंह निवासी कपूरथला, हरचरण सिंह (52) पुत्र अछर सिंह निवासी कपूरथला, सिमरणजीत सिंह (22) पुत्र अजीत सिंह निवासी कपूरथला को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नादौन अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। हादसे के स्थान से गुजर रहे किसी गाड़ी चालक ने 108 को फोन कर घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे की जांच कर रहे रक्कड़ पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन जारी है। थाना प्रभारी ज्वालामुखी शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणोें की जांच की जा रही है।