फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 27 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 27 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident

कन्या भोज में शामिल होकर घर लौट रही एक छात्रा को कुंडौरा गांव के निकट

विज्ञापन
हाइवे पर तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी, और फिर अनियंत्रित होकर पलट गया। सदर अस्पताल से इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय छात्रा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। उधर, अन्य हादसे में जरिया गांव में थाने से चंद कदम की दूरी पर तेज रफ्तार क्रूजर ने मोपेड सवार छात्र को रौंद दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राठ-च्ंाडौत मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कुंडौरा निवासी अशोक कुमार वर्मा की 10 वर्षीय पुत्री नंदिनी देवी मंदिर में आयोजित भोज में शामिल होकर घर लौट रही थी। तभी गांव किनारे हाइवे पर महिला नाला पुल के समीप पीएनसी कंपनी के एक डंफर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा गिरकर तड़पने लगी।

वहीं टक्कर मारकर भाग रहा डंफर अनियंत्रित होकर ग्राम प्रधान अवधेश यादव के मकान के निकट पलट गया। घायल छात्रा को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हाइवे में स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

जाम में मुख्यालय से मौदहा जा रही एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल फंस गईं तो उन्होंने सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। जिस पर सीओ सदर बीएन राय व थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। ग्राम प्रधान अवधेश यादव, पूर्व प्रधान रमेशचंद्र यादव, मंगलसिंह पाल, राजेश सिंह, दउआ सिंह, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह संतू ने हाइवे पर गांव के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।

जरिया थानाक्षेत्र के पथखुरी गांव का रामभुवन पाल ईट भट्ठे में मजदूरी करता है। उसका इकलौता बेटा रामजीवन उर्फ भोलू (15) अपने दादा शिवनंदन के साथ गांव में रहता था। वह जरिया गांव के नेहरू विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र था। शुक्रवार को तड़के बुआ को करियारी गांव छोड़कर मोपेड से घर जा रहा था।

तभी जरिया थाने से कुछ दूरी पर राठ से सरीला जा रही तेज रफ्तार क्रूजर ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र मोपेड सहित गाड़ी में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने क्रूचर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से गुस्साए करियारी, जरिया, पथखुरी, पवई के ग्रामीणों ने छात्र का शव राठ चंडौत मार्ग पर रखकर क्रूजर के चालक को मौके पर लाने की मांग कर जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम रामयश गौतम व क्षेत्राधिकारी राठ ने ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष जरिया अमर सिंह यादव ने बताया कि मृतक छात्र के दादा शिवनंदन की तहरीर पर क्रूजर को सीज कर चालक संतोष निवासी इमिलिया के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के जाम लगाने से दर्जनों वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed