{"_id":"613a404c8ebc3e21935d1a0c","slug":"accident-dead-hamirpur-hamirpur-news-knp6510652107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहांड (हमीरपुर)। राठ-उरई मार्ग पर बाइक से जा रहे पीआरडी जवान को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे पीआरडी जवान की मौत हो गई, जबकि साथी सिपाही घायल हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चिकासी के रिहुंटा गांव निवासी पीआरडी जवान राकेश सिंह (35) सिपाही ओमप्रकाश (43) के साथ बाइक से सुबह करीब 10 बजे कस्बे की ओर आ रहे थे। तभी राठ-उरई मार्ग पर चुरहा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां राकेश सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सिपाही ओमप्रकाश को उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार पचखुरा बुजुर्ग निवासी देवराज प्रजापति 6 सितंबर को सुबह 7 बजे वह बाइक से पुत्री के साथ जसपुरा थानाक्षेत्र के झंझरीपुरवा देवीजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी इसूली मोड़ के पास जसपुरा थानाक्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी सोनू साहू ने बाइक से पीछे से टक्कर मार दी थी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। (संवाद)