फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accident,dead,hamirpur

रपटे से फिसलकर नदी में गिरी महिला, मौत

Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident,dead,hamirpur
मौदहा (हमीरपुर)। खेत जाते समय रपटे से फिसलकर महिला श्यामा नदी में गिर गई। जब तक महिला को निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। क्षेत्र के इचौली गांव निवासी छोटेलाल प्रजापति ने बताया उनकी पत्नी रामवती (40) रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने मायके महोबा जिले के ग्योड़ी गांव र्गइं थीं। मंगलवार को वह वापस ससुराल आई। पति ने बताया मायके से आने के बाद दोनों लोग खेत जा रहे थे।
विज्ञापन

वह पत्नी के आगे चल रहे थे। पति ने बताया वह खेत पहुंच गए। मगर उनकी पत्नी नहीं आईं। तब वह पत्नी की खोजबीन करते श्याम नदी पहुंचे। जहां पत्नी का शव नदी के पानी में उतराता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा, लेकिन परिजनों के कहने पर उन्हें सौंप दिया। मृतका अपने पीछे चार पुत्री व दो पुत्रों को छोड़ र्गइं हैं। गौरतलब हो कि श्याम नदी के इस रपटे पर पहले भी दो लोगों की मौत हो चुकीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed