{"_id":"610ac9168ebc3ec206148440","slug":"accident-dead-hamirpur-hamirpur-news-knp644204829","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकनी से गिरकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकनी से गिरकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
मृतक गौरी शंकर की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर के कांशीराम कालोनी में बालकनी में बैठते समय अधेड़ का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। परिजन उन्हें आननफानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है।
कांशीराम कालोनी के ब्लाक-13 के 156 नंबर कालोनी निवासी गौरीशंकर श्रीवास (50) जिला अस्पताल के पास गुमटी रखकर कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। मृतक के पुत्र युवराज सिंह ने बताया मंगलवार देर शाम उनके पिता दुकान से आए और हाथ धोकर खाना खाने के बाद घर की बालकनी में बैठने लगे, तभी उनका संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। जिस पर आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की तीन पुत्रियां पूनम, करिश्मा व रोली और पुत्र युवराज हैं। बड़ी पुत्री की कुछ दिन पहले ही गोद भराई हुई थी। घटना से पत्नी सुनीता व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक गौरीशंकर के परिजनों से घटना की जानकारी देते लेखपाल दयाराम प्रजापजि। स- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन