फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accidant

हाईवे पर हादसा, मजदूर की मौत, गल्ला मंडी के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Sat, 20 Jun 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
accidant
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। बनारस के चंदौली जिला निवासी एक अधेड़ मजदूर की हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने पुत्र से मिलने महाराष्ट्र जा रहे थे। कस्बे की मंडी समिति के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस से पुलिस ने मजदूर को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के नौगढ़ निवासी मजदूर धरमू गोंड (50) अपने पुत्र राजेश से मिलने के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे। शनिवार को सुबह करीब छह बजे वह कस्बे में गल्ला मंडी के पास हाईवे पर सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी वाहन उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर मजदूर के तड़पने की सूचना पर पुलिस पहुंची। एंबुलेंस की मदद से उन्हें पीएचसी भेजा।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को तलाशी में मोबाइल मिला, लेकिन उसकी बैटरी डिस्चार्ज मिली। मोबाइल चार्ज कर पुलिस ने उनके पुत्र से बात की। चौकी इंचार्ज सतीश यादव ने बताया धरमू के पुत्र राजेश ने कहा पिता उससे मिलने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दूसरी घटना में इंगोहटा छानी मार्ग पर कल्ला के समीप दो बाइकों में टक्कर से गोकरन (40) निवासी विदोखर, विशाल (65) निवासी बक्छा छानी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों छानी गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे, इसलिए कम चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed