फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   abhiyaan,hamirpur,hindi

हिंदी हैं हम अभियान से होगा मातृ भाषा का विस्तार

Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
abhiyaan,hamirpur,hindi
हमीरपुर। मातृ भाषा को अपने प्रेम और कला से विस्तार देना चाहिए। हिंदी हैं हम इसके लिए एक अच्छा मंच है। अमर उजाला के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिंदी के प्रति सम्मान प्रकट किया। हिंदी विषय के प्रति अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

हिंदी हैं हम अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को जीजीआईसी में निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरस्वती देवी ने प्रतियोगिता की गाइडलाइन और विषय की जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने हिंदी हैं हम अभियान की सराहना की। कहा इस अभियान से हिंदी के प्रति छात्राओं में और रुझान व आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन

हिंदी देश प्रेम के जज्बे से सराबोर है। प्रतियोगिता में इंटर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें अनन्या सिंह, ललिता, मोनी, आकांक्षा, कंचन अनुरागी, साक्षी, अंजू पाल, अनुष्का, मोनिका, अंशिका सचान, इसिता धुरिया, साक्षी सचान आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अनन्या सिंह परिहार प्रथम, साक्षी द्वितीय व मोनी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में विद्यालय की अध्यापिका प्रेरणा सिंह, वंदना खरे, आरती सक्सेना, मीनू मुख्तार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा अनन्या सिंह परिहार ने कहा हिंदी हैं हम अभियान से हम अपनी राष्ट्र भाषा को और परवान चढ़ा सकेंगे। अभियान से युवा पीढ़ी में हिंदी के प्रति और रुझान बढ़ेगा। मुझे भी इसका हिस्सा बनने और प्रतियोगिता में भाग लेने पर बेहद खुशी है।
द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा साक्षी ने कहा ऐसी प्रतियोगिताओं से राष्ट्र भाषा के प्रति और अधिक रुचि बढ़ती है। हिंदी ने हमें विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है और हमें पूरी दुनिया में सम्मान दिलाती है। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे सरल माध्यम हिंदी है।

छात्रा मोनी देवी का कहना है कि हिंदी हमारे देश की पहचान है। जो हमें विश्व में एक अलग स्थान दिलाती है। हिंदी हैं हम अभियान से लोगों में इसके प्रति और अधिक रुचि बढ़ेगी। लोग हिंदी की ओर से आकर्षित होंगे। युवा पीढ़ी का भी इसके प्रति लगाव व प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed