फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A young man was tricked into executing a sale deed for his land under the pretext of getting a pension arranged for him

Hamirpur News: पेंशन बनवाने का झांसा देकर युवक की जमीन का कराया बैनामा

Sat, 26 Sep 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A young man was tricked into executing a sale deed for his land under the pretext of getting a pension arranged for him
गोहांड (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के धगवां गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की जमीन कथित तौर पर धोखे से बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए युवक के भाई ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर नामांतरण पर रोक लगाने व मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। धगवां निवासी छत्रपाल सिंह ने बताया कि उनके भाई उपेंद्र सिंह करीब 20 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनके नाम गांव के मौजा धगवां में गाटा संख्या 562 और 563 की जमीन दर्ज थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उनके भाई की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर पेंशन बनवाने का झांसा दिया और जमीन का बैनामा करा लिया। बैनामे के एवज में उनके भाई को कोई रकम नहीं दी गई। दस्तावेज में जिस चेक का उल्लेख किया गया है, उसके संबंध में बैंक से जानकारी लेने पर खाते में धनराशि जमा होने का रिकॉर्ड नहीं मिला। आरोप है कि बैनामे के बाद उपेंद्र के नाम कोई जमीन शेष नहीं बची है। उन्होंने एसडीएम से प्रकरण की जांच कराकर नामांतरण पर रोक लगाने और कथित तौर पर धोखे से कराए गए बैनामे को निरस्त कराने की मांग की है। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------



मां बेटे से की अभद्रता व गालीगलौज
राठ। जलालपुर थाने के मसीदन गांव निवासी ममता पत्नी बाबूलाल ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि गांव के बसवारी का डेरा निवासी नाजिर ने उनकी भैंस को टक्कर मार दी थी। मंगलवार दोपहर उलाहना देने पर नाजिर, उसका भाई शाकिर व दुर्गा निषाद ने गालीगलौज की। आरोप लगाया कि उनके बेटे वीरेंद्र को पत्थर मारकर घायल कर दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जलालपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed