फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A case of murder in a love affair has been registered, with multiple injuries on the head and body.A case of murder in a love affair has been registered, with multiple injuries on the head and body.

Hamirpur News: प्रेम प्रसंग में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, सिर व शरीर पर कई चोटों के निशान

Wed, 05 Nov 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A case of murder in a love affair has been registered, with multiple injuries on the head and body.A case of murder in a love affair has been registered, with multiple injuries on the head and body.
मौदहा (हमीरपुर) मौदहा कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी तारा देवी ने बुधवार को चंद्रपाल व उसके सगे संबंधियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने से हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर गहबरा गांव के पास सड़क किनारे ट्यूबवेल के निकट एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त फत्तेपुर मोहल्ला शिवपुरी निवासी दयाराम (40) के रूप में की थी। बुधवार को पत्नी तारा देवी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति सोमवार रात नौ बजे बाइक लेकर घर से निकला था। अगले दिन दोपहर तीन बजे सूचना मिली कि उसके पति का शव सड़क किनारे पड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर दो जगह गहरी चोटें और शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं। अत्यधिक खून बहने से मौत होना बताया गया है। थाना प्रभारी मौदहा उमेश कुमार सिंह ने बताया कि तारा देवी की तहरीर पर चंद्रपाल व उसके सगे संबंधियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed