{"_id":"32490","slug":"Hamirpur-32490-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन पुलिस ने बसूला 8300 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन पुलिस ने बसूला 8300 जुर्माना
Hamirpur
Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार को थाना प्रभारी मूल राज की अगुवाई में नादौन पुलिस ने इंद्रपाल चौंक, भरमोटी तथा व्यास पुल आदि के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक नाके लगाकर वाहनों के कागजों की चैकिंग की। नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे । थाना प्रभारी मूल राज ने बताया कि पुलिस ने 33 चालान कर 8300 रुपये की जुर्माना राशि मौके पर बसूली। उन्होंने बताया कि काटे गए अधिकांश चालानों में हेलमेट न लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा इंश्योरेंस व ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाने के काटे गए हैं। उन्होंने सभी दो पहिया वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।