{"_id":"43-207441","slug":"Hamirpur-207441-43","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब एमएसटी के साथ कर सकेंगे शॉपिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एमएसटी के साथ कर सकेंगे शॉपिंग
Hamirpur
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अब स्मार्ट कार्ड के जरिये एमएसटी के साथ शॉपिंग भी की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के तहत मुख्यालय के रोडवेज डिपो से अबतक 31 लोगों ने स्मार्ट कार्ड प्राप्त किए हैं।
जिले में मुख्यालय और राठ में रोडवेज के डिपो संचालित हैं। यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर परिवहन निगम ने स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है। इसके तहत विभाग से जारी कार्ड का इस्तेमाल एमएसटी के अलावा शापिंग में भी कर सकेंगे। इस योजना के तहत यात्री कहीं भी और कभी भी बस के सफर में इस्तेमाल कर सकेंगे। यात्रियों को प्रोत्साहन के लिए विभाग कई छूटें भी प्रदान कर रहा है। उ.प्र. परिवहन निगम यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं देने की कवायद पिछले एक साल से चल रही है। इसी के तहत स्थानीय रोडवेज डिपो में आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से यात्रियों को एटीएम की तरह दिखने वाला स्मार्ट कार्ड जारी किया जा रहा है। इसका उपयोग परिवहन निगम की किसी भी बस में सफर के लिए किया जा सकता है। बस स्टेशन की टिकट बुकिंग खिड़की पर स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन जमा किए जा रहे हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर भी स्मार्ट कार्ड से संबंधित यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जबकि इसी कार्ड से शॉपिंग कार्य के लिए आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। स्थानीय रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव का कहना है कि स्मार्ट कार्ड बीते एक सितंबर से बनाने का काम जारी है। कहा कि अभी तक 31 कार्ड बन चुके हैं। बताया कि कार्डों को रिचार्ज भी किया जाता है। कहा कि जारी होने वाले स्मार्ट कार्ड को परिचालक की टिकट मशीन से कनेक्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा संबंधी पूछताछ के लिए यूपीएसआरटीसी कस्टूमर केयर को 8756888110 पर कॉल कर सकते हैं। जबकि शॉपिंग की पूछताछ के लिए आईसीआईसीआई के कस्टूमर केयर से 05223366777 पर संपर्क कर सकते हैं।
कांबो प्रीपेड कार्ड की विशेषताएं
- यात्रा कार्ड का इस्तेमाल कर उ.प्र. परिवहन निगम की बसों पर आसानी से यात्रा की जा सकती है।
- कैशलेस शॉपिंग के लिए सभी रिटेल दुकानों, मॉल और वेबसाइट्स पर व्यापक रुप से स्वीकार किया जाता है।
- पांच साल में सिर्फ एक बार पंजीकरण की जरूरत
- परिचालक को उपयोग में नहीं होगी दिक्कत
- सभी कार्ड धारकों को 20 प्रतिशत किराया शुल्क में छूट
- आपके स्मार्ट कार्ड में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की कोई शर्त नहीं, कार्ड में बैलेंस रहने तक की जा सकती शॉपिंग
- स्मार्ट कार्ड खोलने के लिए बैंक में अकाउंट की कोई जरूरत नहीं है।
- स्मार्ट कार्ड के जरिए मुफ्त एसएमएस एलर्ट व कस्टमर केयर द्वारा सहायता।
कैसे करें आवेदन
- वेबसाइट या बस स्टेशन की टिकट खिड़की पर लें फार्म
- प्रत्येक स्मार्ट कार्ड पर 50 रुपये देना होगा रजिस्ट्रेशन शुल्क
- आईसीआईसीआई बैंक के जरिये जारी होगा स्मार्ट कार्ड
- शॉपिंग को पहली बार बैलेंस 500 रुपये से कम नहीं होना चाहिए
- एक बार में 5 हजार से अधिक की खरीददारी नहीं की जा सकेगी