फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   लोग भूल रहे अपनी संस्कृति

लोग भूल रहे अपनी संस्कृति

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र के एक दिवसीय विषय आधारित जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन कुरारा कसबे के एचएस कॉन्वेंट इंटर कालेज में हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने-अपने मत प्रस्तुत किए। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में लालजी गुप्ता ने कहा कि हम सभी को एकता के साथ अपने कार्याें का संपादन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविक मिशन के तहत गांव में स्वयं सहायता समूहाें के गठन तथा उनके क्रियान्वयन के साथ ही विकासखंड स्तर पर चलने वाली योजनाओं के बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशांक कुमार गुप्त ने कहा कि आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। दरोगा सिंह ने कहा कि लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और विदेशी सभ्यता को अपना रहे हैं। इसी वजह से नैतिकता का पतन हो रहा है। कुरारा के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक बरदानी प्रजापति ने भारत स्वच्छ अभियान के विषय में जानकारी दी। बताया जब तक हम साफ नहीं हैं, तब तक देश को स्वच्छ रखने की शपथ को पूरा नहीं कर सकते। इस मौके पर बीके सिंह, रामतिलक, गंगादीन, राममिलन, मोहर सिंह, प्रदीप कुमार, उमादेवी, अनुराधा, रजनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed