{"_id":"43-202337","slug":"Hamirpur-202337-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को लूटकर प्रेमिका को ले गये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को लूटकर प्रेमिका को ले गये
Hamirpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। कसबे के हमीरपुर रोड स्थित एक मंदिर के पास खेत में बैठकर आपस में बातें कर रहे एक प्रेमी जोडे़ के पास तीन युवक पहुंच गये। युवकों ने प्रेमी को तमंचा दिखाते हुए उसकी जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए और लड़की को अपनी बाइक पर बिठाकर अज्ञात स्थान पर ले गये। प्रेमी युवक ने पुलिस के पास पहुंच मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक नहीं मिले। पुलिस लड़की ले जाने वाले आरोपी दो युवकों की तलाश कर रही है।
शनिवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे एक प्रेमी और प्रेमिका हमीरपुर रोड स्थित एक मंदिर के पास खेतों में बैठे बातें कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक पहुंच गये। युवकों ने तमंचा दिखाते हुए प्रेमी को पकड़ लिया। प्रेमी ने बताया कि युवकों ने उसकी जेब में पडे़ दस हजार रुपये व एक मोबाइल छीन लिया। दो युवक उस लड़की को अपनी बाइक पर बिठाकर अज्ञात स्थान पर ले गये। जबकि तीसरा युवक उसे अपनी बाइक में बिठाकर राठ के अंबेडकर चौराहे पर आ गया। प्रेमी युवक के चिल्लाने पर वहां मौजूद पुलिस ने प्रेमी युवक व उसके साथ बैठे एक और युवक को पकड़ थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बाकी के दो लड़कों व युवती को खोज रही थी।