{"_id":"43-202053","slug":"Hamirpur-202053-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोप लगाया
Hamirpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के रामप्रसाद की हत्या रुपये के लेनदेन के विवाद में की गई थी। यह आरोप मृतक की मां ने आला अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर लगाया है। मृतक का शव एक माह पहले गांव के किनारे कबूतरा जाति के डेरा के पास पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने आत्महत्या बताते हुए मामला खत्म कर दिया था।
छिबौली गांव किनारे घुमंतू जाति के कबूतरा डेरा के पास 19 सितंबर को गांव निवासी रामप्रसाद का शव पेड़ से लटका मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। मौत को आत्महत्या बताया गया। घटना के एक माह बाद मृतक की मां गुलाबरानी ने आला अफसरों को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसके पुत्र रामप्रसाद का कबूतरा जाति के भारत प्रसाद से रुपयों का लेनदेन चलता था। उसी को लेकर हुए विवाद में भारत, सुरेंद्र तथा बबलू ने उसकी हत्या गला दबाकर करने के बाद उसका शव मफलर से पेड़ पर लटका दिया था। उसका यह भी आरोप है कि घटना के बाद से वह रिपोर्ट लिखवाने के लिए परेशान है। लेकिन पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर टरका रही है। गुलाबारानी ने शिकायती पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।