{"_id":"43-199872","slug":"Hamirpur-199872-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव में लापरवाही पर तीन एएनएम निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव में लापरवाही पर तीन एएनएम निलंबित
Hamirpur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रसव में लापरवाही पर तीन एएनएम को निलंबित कर दिया है। इस खबर को अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
बीते 21 सितंबर को कसबे के कबीर मोहल्ला निवासी रामसेवक बाल्मीकि की पुत्री गीता देवी प्रसव के लिए परिवारीजनों के साथ शाम करीब 6 बजे अस्पताल पहुंची। वहां मौजूद एएनएम/सुपरवाइजर ने उसे भर्ती तो कर लिया लेकिन रात होते ही पूरा स्टाफ रफूचक्कर हो गया। रात में एएएनएम फूलारानी की ड्यूटी थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जब प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारवाले एएनएम की तलाश करते रहे। लेकिन वह नहीं मिली और न ही भर्ती कराने वाली मालती देवी मिलीं। इस पर असहाय माता पिता अपनी पुत्री को कहीं और ले जाने लगे। रात करीब नौ बजे महिला का प्रसव अस्पताल के बहार मैदान में ही हो गया।
इस मामले में जिलाधिकारी भवनाथ ने अतिरिक्त एसडीएम राजेश कुमार को जांच सौंपी। एसडीएम ने जांच आख्या में अस्पताल की तीन एएनएम के खिलाफ आख्या दी। सीएमओ डा.श्रीराम सोनी ने बताया कि एएनएम फुंदनबाई, फूलारानी व एलएसबी मालती देवी को निलंबित कर दिया है।