{"_id":"43-199511","slug":"Hamirpur-199511-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार - प्रसार के अभाव में किसान मेला रहा फीका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार - प्रसार के अभाव में किसान मेला रहा फीका
Hamirpur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि निवेश मेले में किसानों को उन्नत फसल अपनाने के लिए टिप्स दिए गए। प्रचार प्रसार न होने के कारण मेले में किसानों की संख्या बहुत कम रही। ब्रह्मानंद महाविद्यालय के पशुपालन विभाग के डॉ. नरेश कुमार ने किसानों को उन्नत किस्म के पशु पालने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि किसान पशुपालन कर अपनी आर्थिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। किसान अच्छी नस्ल के पशुओं का पालन करें। इसके साथ ही रोगों से पशुओं को बचाने के लिए समय-समय पर टीके लगवायें। कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामसुभग सिंह ने किसानों को कीटों से फसलों को बचाने के टिप्स दिए। उन्हाेंने किसानों से कहा कि फसल चक्र अपना कर किसान अपनी फसलों को नुकसान होने से बचा सकता है। इसके अलावा उन्होंने गन्ना, गेहूं, मटर, चना, उर्द, ज्वार आदि फसलों में लगने वाले रोगों की विस्तार से जानकारी दी। कृषि प्रसार विभागध्यक्ष डॉ. एस एन सिंह ने किसानों को कृषि में प्रयोग होने वाले उपकरणों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मिट्टी की जुताई, कटाई, मढ़ाई आदि के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि बलराम दादी, पूर्व गन्ना आयुक्त शुभकरन सिंह ने किसानों को विभिन्न जानकारियां दीं। अध्यक्षता सुरेंद्र भटनागर ने की। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी हीरालाल, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन, खंड विकास अधिकारी तुलसीराम कबीर, निरंजन सिंह किसान सहित किसान मौजूद रहे। संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ सुंदर लाल ने किया।
(इनसेट)
मंच पर सोते रहे अधिकारी
राठ (हमीरपुर)। खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित किसान मेले में मंच पर बैठे कई अधिकारी ऊंघते रहे। पूर्व गन्ना आयुक्त शुभ करन सिंह गौतम तो मंच पर बैठे-बैठे सो गए। जब मीडिया ने उनकी फोटो खींची तो लोगों ने उन्हें जगाया। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मेले का व्यापक तौर पर प्रचार-प्रसार न किए जाने से मेले में नाम मात्र के किसान मौजूद रहे।