{"_id":"43-198670","slug":"Hamirpur-198670-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अग्निकांडों में लाखों रुपये की संपत्ति राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अग्निकांडों में लाखों रुपये की संपत्ति राख
Hamirpur
Updated Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। औडे़रा गांव में रविवार की दोपहर बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से एक किसान के घर में आग लग गई। गांव के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर की पूरी गृहस्थी राख हो चुकी थी। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है। उधर पौथिया गांव के एक मकान में आग से गृहस्थी का सामान व अनाज जलकर राख हो गया।
कोतवाली के औडे़रा गांव में घनश्याम लोधी पुत्र लछीराम और सुमितरानी पत्नी जमुना दास अपने परिवार के साथ रहते हैं। घनश्याम ने बताया कि रविवार को घर के परिजन खेतों में काम करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे घर से सटकर निकले बिजली के तारों में स्पार्किंग हो गई। इससे अटारी में आग लग गई। हवा चलने से थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने जब घर से आग की लपटें उठती देखीं तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घनश्याम लोधी ने बताया कि आग से अटारी में रखा करीब 12 कुंतल चना, सात कुंतल लाही, 14 कुंतल दालें, तीन कुंतल मटर और गेहूं जल गया। इसके अलावा घर में रखे सवा लाख रुपये तथा सोने की झुमकी, चूड़ी, मंगलसूत्र करीब 10 तोला सोने के जेवरात सहित गृहस्थी का सामान जल गया। आग से घनश्याम लोधी से सटी सुमित रानी की अटारी भी जल गई। सुमित रानी ने बताया कि करीब 10 कुंतल गेहूं, चना, मटर और गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पर दमकल पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर पौथिया गांव के एक मकान में रविवार की सुबह आग लग जाने से गृहस्थी का सामान व अनाज जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
गांव निवासी गनेशा प्रसाद बाल्मीकि ने बताया कि वह मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में सफाईकर्मी है। रविवार की सुबह वह अस्पताल में था। पत्नी खेत पर थी। तभी उसके मकान में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान व अनाज जलकर राख हो गया। सूचना पर आए दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि इस अगिभनकांड में उसे 50 हजार रुपये की क्षति हुई है।