{"_id":"43-178158","slug":"Hamirpur-178158-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी दौड़ में गौराखेड़ा का हाथी रहा आगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी दौड़ में गौराखेड़ा का हाथी रहा आगे
Hamirpur
Updated Tue, 15 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर (हमीरपुर)। क्षेत्र के भरखरी गांव में ऐतिहासिक जवारा मेला आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर हाथी दौड़ हुई साथ ही घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हाथी दौड़ में गौराखेड़ा निवासी बापू के हाथी विजयी रहा।
भरखरी गांव में करीब डेढ़ सौ वर्ष से अधिक से ग्रामीण इस परंपरा को जीवंत किए हैं। हर वर्ष की तरह जवारा मेले पर हाथी दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसी के साथ घुड़सवारी व बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन कराया गया। गांव में जवारे बजरंगबली मंदिर से उठकर पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद बड़ी माता मंदिर के तालाब में विसर्जित किए गए। प्रतियोगिताओं में हाथी दौड़ में जराखर व गुसियारी तथा गौराखेड़ा से आए तीन हाथियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गौराखेड़ा गांव के बापू का हाथी विजयी रहा। जिसे पुरस्कार स्वरूप 1100 रुपये नकद व चांदी की शील्ड दी गई। वहीं घुड़सवारी प्रतियोगिता में हरसुंडी के दिलीप के घोड़े ने बाजी मारी जिसे 5100 रुपये व चांदी की शील्ड से नवाजा गया। इसी तरह बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में गहरौली के रामनारायण ने जीत हासिल की। आयोजक मंडल ने इस विजेता को 1100 रुपये व चांदी की शील्ड प्रदान की। कार्यक्रम के आयोजन में कमेटी के महादेव शिवहरे ग्राम प्रधान, लक्ष्मीचंद्र अनुरागी, रमाकांत वर्मा, मनोज पाठक, अमित शिवहरे, अरविंद अनुरागी सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।