{"_id":"43-107229","slug":"Hamirpur-107229-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से एक की मौत, तीन घायल
Hamirpur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ट्रक पलटने से एक की मौत, तीन घायल
राठ(हमीरपुर)। उरई मार्ग पर चिकासी के नजदीक मुहाना पुल के पास बीती रात एक ट्रक पलटने से एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
गौरतलब है कि राठ कसबे में दीपावली तक लगे रामलीला मेले के समापन के बाद बुधवार की रात औरैया निवासी शिवम गुप्ता भी अपनी जय सुपर सोफ्टी नामक दुकान का सामान एक डीसीएम में भरकर ले जा रहा था। रात करीब आठ बजे मुहाना पुल के पास अचानक डीसीएम की स्टेयरिंग फेल हो गई। जिससे ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रक पलटने से सवार औरैया निवासी शिवम गुप्ता पुत्र सुशील, भरे पुत्र रमेश, मनीष पुत्र हरीशंकर और लकी पुत्र प्रेम दब गए। राहगीरों ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक लकी ने दम तोड़ दिया। वहीं राठ महोबा मार्ग पर बीती रात गरौठा थाने के तुलवा गांव निवासी खेमचंद्र पुत्र निर्पत एक ट्रैक्टर से टकराकर घायल हो गया।