फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   नेताजी को पीएम बनाने के लिए अभी से कमर कसें

नेताजी को पीएम बनाने के लिए अभी से कमर कसें

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मौदहा/मुस्करा (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के न्यूरिया गांव में विराट कुशवाहा महासम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव डा.रामआसरे सिंह कुशवाहा ने बिरादरी के लोगों को एकजुट होने की नसीहत दी। वहीं सपा नेताओं को भी ईमानदारी का सबक पढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश में भी अभी तक दो ही नेता हुए है। एक सुभाषचंद्र बोस व दूसरे मुलायम सिंह है।
विज्ञापन

न्यूरिया गांव में इस महासम्मेलन में कुशवाहा समाज के नेताओं व बड़ी संख्या में आए इस बिरादरी के लोगों के अलावा सपा नेताओं का जमावड़ा रहा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव डा.रामआसरे कुशवाहा ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और जब तक यहां किसान नेता प्रधानमंत्री नही बनेगा तब तक देश व किसानों का कल्याण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बाद अगर देश में कोई किसान नेता है तो वह मुलायम सिंह यादव है। नेता ही देश का भला कर सकते है गुलाम नहीं। बसपा सुप्रीमो मायावती को बहनजी से संबोधित किया जाता है। सोनिया जी को मैडम कहकर पुकारा जाता है और आडवाणी व गडकरी ऐसे नाम है जैसे किसी मशीन का नाम हो। सपा की सरकार बनते ही सबसे अधिक बजट बुंदेलखंड को दिया गया है। यहां के सपाइयों को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को सरकार से बड़ी उम्मींदे है और नेता यहां लूटने का काम न करें। पिछली सरकार लूट खसोट से ही गई है। उन्होंने कुशवाहा समाज का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह महान सम्राट अशोक के वंशज है। वह अपने को कमजोर न समझें। इस क्षेत्र से पार्टी ने विशंभर निषाद को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। नेता जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लक्ष्य 2014 में जीतना आवश्यक है। इस मौके पार्टी नेता पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, शिवचरन सिंह प्रजापति, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव नीरज यादव, सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, जिला महासचिव कमरूद्दीन, इदरीश खां, जिला सचिव शिवप्रसाद कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव, अजीत अनुरागी, मप्र लोहिया वाहिनी प्रवक्ता अंकित यादव ने विचार व्यक्त किए। वहीं कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने सरकार में हिस्सेदारी की मांग की। मंच में विराजमान नेताओं में कार्यक्रम के आयोजक रज्जू कुशवाहा प्रधान न्यूरिया के अलावा पार्टी नेता रामप्रकाश यादव, शुभकरण यादव, सूरजबली, रामू वर्मा, राजबहादुर कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा, राजू प्रधान, बच्चू यादव व नसीम रहे। सभा को भूपेंद्र सिंह यादव, शिवचरन प्रजापति, सिद्धगोपाल साहू, शिवप्रसाद कुशवाहा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा नेता छोटेलाल कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह राजपूत, नारायणदास अकेला मौजूद रहे। अध्यक्षता रामऔतार कुशवाहा ने की व संचालन मलखान सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed