{"_id":"43-105643","slug":"Hamirpur-105643-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालिकाओं का रहा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालिकाओं का रहा जलवा
Hamirpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। राजकीय इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालिकाओं ने बाजी मारी। इस दौरान स्काउट गाइड बालिकाओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ में बालिकाओं की 100 मी की दौड़ में कमलेश कुमारी जीती। ऊंची कूद में किरन व रचना प्रथम रहीं। बालकों में शैलेंद्र कुमार, करीम बक्श, बबलू और दिलीप के अलग अलग दौड़ों में प्रथम स्थान पाया। स्काउट टीचर नवाज मोहम्मद के निर्देशन में जूनियर स्तर के बालक एवं बालिकाओं ने तंबू लगाना, बिना बरतन के खाना पकाना, पुल का निर्माण किया। बाढ़ के समय बचाव के तरीकों को विस्तार पूर्वक समझाया। स्काउट गाइड में कैप्टन सचिन जोशी, संदीप तथा शमीम ने अपनी टीमों का संचालन किया। स्काउट टीचर शिवकांत मिश्रा, चंद्रभान यादव, भूपेंद्र सिंह एवं सुरेश सोनकर का विशेष योगदान रहा। क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन थानाध्यक्ष मुस्करा हवलदार सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि मुस्करा जीआईसी के प्रधानाचार्य रामशंकर, पीएनबी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरि सिंह, गोविंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बलराम सिंह राजपूत एवं स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक चुन्नीलाल रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन राजा पांडेय ने किया। इस दौरान आगम सत्संगी रामऔतार पाठक, रामरूप कुशवाहा आदि टीचर स्टाफ मौजूद रहा।