{"_id":"594d5f494f1c1bb3378b4713","slug":"81498242889-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा परोल ने फ्रेंड्स क्लब को 48 अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा परोल ने फ्रेंड्स क्लब को 48 अंकों से हराया
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टौणीदेवी (हमीरपुर)। उपतहसील टौणीदेवी में दो दिवसीय हेम राज मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता का आरंभ शुक्रवार को हुआ। इसमें प्रदेश भर की 19 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी शक्ति चंद राठौर ने किया। युवक मंडल छत्रैल के तत्वावधान में टौणीदेवी मेले के अवसर पर हर साल होने वाली बास्केटबाल प्रतियोगिता में इस साल शुक्रवार को शुरू हुए मुकाबलों में पहला मैच डेरा परोल और फ्रेंड्स क्लब हमीरपुर के बीच हुआ। इसमें डेरा की टीम ने हमीरपुर को 73 के मुकाबले 48 अंकों के अंतर से हराया। दूसरा मैच 19 डोगरा और डेरा बी के बीच हुआ। इसमें 19 डोगरा की टीम ने डेरा को 58 के मुकाबले 32 अंकों से पराजित किया। तीसरा मैच चोलथरा और 9 जैक ए के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बीच इसमें 9 जैक ए की टीम ने चोलथरा को 41 के मुकाबले 36 अंकों से पराजित किया। चौथा मैच जय माता टौणीदेवी टीम और कांगू के मध्य हुआ। इसमें जय माता टौणीदेवी की टीम जीती। पांचवां मैच धार और हार सीपतन के बीच हुआ। इसमें हारसीपतन की टीम जीती। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पांच हजार रुपये भेंट किए। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर रविंद्र, कृष्ण चंद, सुरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, प्रीतम चंद मौजूद रहे।