फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   80 bigha crops of 24 farmers turned cattle

24 किसानों की 80 बीघे फसल चर गए मवेशी

Thu, 07 Feb 2019 11:40 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Thu, 07 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
80 bigha crops of 24 farmers turned cattle
इंगोहटा में मवेशियों ने नष्ट की गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत इंगोहटा में बुधवार रात अन्ना मवेशियों ने दो दर्जन किसानों की 80 बीघे में खड़ी गेहूं, चना, मसूर व सरसों की फसल को चट कर दी। गांव में अन्ना गोवंश आश्रय स्थल का कोई इंतजाम नहीं कराया गया। इससे किसानों में आक्रोश है।  
विज्ञापन


इंगोहटा के किसानों ने बताया बुधवार रात करीब एक सैकड़ा अन्ना गोवंश भाटी हार व भदवा हार में दो दर्जन किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं। किसानों के अनुसार अरविंद सोनकर की दस बीघे गेहूं की फसल, देवीदीन यादव, राजाभइया सोनकर, जगदीश यादव, रामजीवन यादव, काली प्रसाद यादव की पांच-पांच बीघा, राजवीर सिंह की 14 बीघा गेहूं, राम किशुन सोनकर की चार बीघे चना व सरसों, दृगपाल की पांच बीघे की लाही व दो बीघा गेहूं, श्यामसुंदर के दो बीघा की गेहूं, रामआसरे सोनकर की चार बीघे की सरसों, रमेश सोनकर के चार बीघे का गेहूं, भोला के तीन बीघे के गेहूं, कामता साहू, बबलू साहू, किशोरी सोनकर, कल्लू वर्मा, देवराज सोनकर की दो-दो बीघे गेहूं व जगदीश के छह बीघे मटर की फसल अन्ना चट कर गए हैं।
विज्ञापन


अन्ना गोवंश के इस कहर से किसानों में रोष व्याप्त हो गया है। ग्राम प्रधान ने अन्ना गोवंश के संरक्षण के लिए अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए हैं। करीब 400 अन्ना गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। उधर ग्राम प्रधान शीतल प्रसाद कोरी ने बताया कि वह दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका कानपुर में इलाज चल रहा है उन्होंने व्यवस्था की थी। लेकिन अराजकतत्व गोवंश को रात के अंधेरे में निकाल देते हैं। इसकी शिकायत पुलिस से भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed