{"_id":"596a5a674f1c1b44458b4733","slug":"71500142183-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में नई दुकान में शिफ्ट होगी मेडिकल शॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में नई दुकान में शिफ्ट होगी मेडिकल शॉप
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में चल रही आरकेएस की मेडिकल शॉप अगस्त से बाहर शिफ्ट हो जाएगी। अस्पताल परिसर के बाहर मेडिकल शॉप का निर्माण पूरा हो गया है। इस पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च किया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल कक्षाएं शुरू करने को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। इसके मद्देनजर अस्पताल परिसर में चल रही मेडिकल शॉप को क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड के मुख्य द्वार के बाहर मेडिकल शॉप का निर्माण पूरा हो गया है। इसमें जल्द ही शुरू किया जाएगा। अगस्त में क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में चल रही आरकेएस की मेडिकल शॉप अस्पताल के बाहर शिफ्ट होगी। मेडिकल शॉप के बाहर शिफ्ट होने से पार्किंग स्पेस कम हो गया है। मरीजों और तीमारदारों को वाहन पार्किंग के लिए परेशानी का सामना करने पड़ रहे हैं। पार्किंग में दुकानदारों के वाहन पार्क होने से चिकित्सकों को भी वाहन पेड पार्किंग में पार्क करने पड़ रहे हैं। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन ने मांग की है कि रोगियों या तीमारदारों के वाहन पार्क के लिए भी पार्किंग स्थल निर्धारित किया जाए। एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि अगस्त में मेडिकल शॉप नए दुकान में शिफ्ट हो जाएगी। रोगियों और चिकित्सकों के लिए अलग-अलग पार्किंग चिन्हित है।