{"_id":"e59886b2937cffb07096124fd73dd61b","slug":"6-quintal-sweets-damaged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में छापामारी, छह क्विंटल मिठाई फिंकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में छापामारी, छह क्विंटल मिठाई फिंकवाई
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया है। औचक निरीक्षण के दौरान करीब 45 दुकानों से छह क्विंटल मिठाई नष्ट करवाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कारोबारियों को बिक्री के अनुरूप नए लाइसेंस बनवाने की हिदायत भी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधिकारी अतुल कायस्था के नेतृत्व में भोटा, सलौणी, बणी और मैहरे की मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानों से छह क्विंटल खराब और मिलावटी मिठाइयां फिंकवाई गई। साथ ही संबंधित दुकानदारों के नाम व पते भी नोट किए गए। संबंधित दुकानदारों को जल्द ही स्वास्थ्य विभाग कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। टीम ने मौके पर शक्कर पारा, आगरा का पेठा, लड्डू, अमृति, जलेबी और पकौड़े फिंकवाए हैं।
विज्ञापन
अधिकतर मिठाइयों में चिंटियां लगी पाई गई हैं, जबकि जलेबी और पकौड़े खुले में सड़क किनारे रखे पाए गए हैं। इसके अलावा बिक्री के अनुरूप लाइसेंस न बनवाने वाले कारोबारियों को भी बड़े लाइसेंस बनवाने के आदेश दिए गए। इस दौरान उन्हें नए लाइसेंस बनाने की विधि से भी अवगत करवाया गया। इस मौके पर अतुल कायस्था के साथ सहायक त्रिलोक चंद और कुलवीर भी मौजूद रहे। अधिकारी अतुल कायस्था ने पुष्टि करते हुए बताया कि उपायुक्त और सीएमओ के दिशा निर्देशानुसार दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में करीब छह क्विंटल खराब मिठाइयां फिंकवाई गई हैं।
विज्ञापन