फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   52 farmers dependents Sent to the insurance amount

52 किसानों के आश्रितों को भेजी गई बीमा राशि

Wed, 18 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 18 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
52 farmers dependents Sent to the insurance amount

बीते वित्तीय वर्ष में आकस्मिक दुर्घटनाओं में हुई किसानों की मौत पर शासन ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना से 2 करोड़ 60 लाख रुपये जारी किए है। बीमा राशि आते ही जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने 52 मृतक किसानों के आश्रितों में प्रत्येक को ई-पेंमेट के जरिए पांच लाख रुपये संबंधित बैंक खातों में भेजे गए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ने सदर तहसील में 16 आश्रितों को इसके प्रमाण पत्र देकर कहा उनका पैसा बैंक खाते में पहुंच गया है। 

विज्ञापन


दुर्घटना में मरने वाले ऐसे किसान जिनके पास खुद की कृषि योग्य जमीन है, उनके परिवार को योजना का लाभ दिया जाता है। शासन की कृषक दुर्घटना बीमा योजना में प्रदेश के खातेदार/सहखातेदार किसानों की व्यक्तिगत दुर्घटना में मौत पर परिजनों को लाभान्वित कर रही है। 52 ऐसे लोग जिन्होंने बीते एक अप्रैल 2014 के पूर्व दावे कर चुके हैं।
विज्ञापन


इन लाभार्थियों के दावों का भुगतान शासन ने किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने सदर तहसील के 16 पीड़ितों में ग्राम इंगोहटा के लाल मुहम्मद की दुर्घटना में मौत पर शबनम को प्रमाण पत्र दिया। कहा कि पांच लाख रुपये ई-पेमेंट के जरिए बैंक खाते में भेजा गया है। इसी तरह जल्ला निवासी रानी, बचरौली की केशरकुंवर, पौथिया के  शिवप्रसाद, पत्योरा की सुनीता, नरायणपुर की सुमता के  बैंक खातों में बीमा राशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह आदित्य प्रताप सिंह व उसकी बहन कोमल ग्राम बेरी, जानकी निवासी पंधरी, पूजा निवासी बचरौली, भानप्रताप निवासी शिवनी, शरद कुमार निवासी उजनेड़ी को भुगतान जारी किया है। वहीं भानुवती निवासी शंकरपुर पारा, शिवप्यारी निवासी केसरियाडेरा, सुधा निवासी ब्रह्माडेरा, रामश्री निवासी कुछेछा, मुलिया निवासी बिलहड़ी को कृषक बीमा राशि ई-पेमेंट के जरिए उनके खातों में भेजी गई है।


इस मौके पर एसडीएम रामसुरेश वर्मा, सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार किसान दुर्घटना बीमा से प्रभावित 21 परिवारों को उपजिलाधिकारी ने पांच-पांच लाख रुपये के  प्रमाण पत्र वितरित किए। शासन द्वारा किसान दुर्घटना बीमा में पहले 1 लाख रुपये पीड़ित परिवार को मिलता था। लेकिन अब 5 लाख रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed